शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय दो दिन बंद

जौनपुर। जनपद में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में 23 एवं 24 दिसम्बर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को केवल विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि में विद्यालयों के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी समय से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा विभागीय कार्य, SIR अभियान एवं अन्य सौंपे गए शासकीय दायित्वों का निर्वहन नियमित रूप से करेंगे।

सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस