यातायात व्यवस्था सुधारने को चला विशेष अभियान, हटाया गया अतिक्रमण

जौनपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सोमवार को अतिक्रमण व अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी ने किया।

अभियान के दौरान चौरा माता मंदिर, ओलंदगंज, शाही पुल, कोतवाली तिराहा, सब्जी मंडी तथा सूतहट्टी से भंडारी मार्ग तक सड़क के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों, ठेला-खोमचा और फुटपाथ पर लगी दुकानों को हटवाया गया। पुलिस की कार्रवाई से लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे इलाकों में आवागमन सुचारु हुआ।

यातायात पुलिस द्वारा हाईवे एवं शहरी क्षेत्र में चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर आगे व पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप भी लगवाया गया। साथ ही वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस ने बताया कि शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस