शीतलहर का प्रकोप: जौनपुर में 29–30 दिसंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में छात्रों की छुट्टी

जौनपुर जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में 29 दिसंबर और 30 दिसंबर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि, अवकाश केवल छात्रों के लिए रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों के साथ-साथ अन्य सरकारी दायित्वों का नियमित रूप से निर्वहन करेंगे।
सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस