अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार मिट्टी लदे डंपर सीज


जफराबाद -जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को खनन विभाग ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार मिट्टी लदे डंपरों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के फुलपुर इलाके में औचक निरीक्षण के दौरान की गई।
खनन अधिकारी सुखेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान मौके पर चार डंपर अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन करते पाए गए। जब डंपर चालकों से खनन से संबंधित वैध प्रपत्र मांगे गए, तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए खनन अधिकारी ने तत्काल चारों डंपरों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पूरे मामले की जानकारी खनिज विभाग के उच्चाधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों को भी भेज दी गई है। खनन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में किसी भी सूरत में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति और वैध दस्तावेजों के ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर या ट्रक से खनन अथवा परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने खनन माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन की नजर लगातार क्षेत्र पर बनी हुई है और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त शिकंजा कसा जाएगा। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस