शाहगंज महोत्सव के दूसरे दिन ओमप्रकाश राजभर ने किया शुभारंभ, 51 दिव्यांगों को मिली ट्राइसाइकिल—सरकारी योजनाओं की लगी प्रदर्शनी

जौनपुर। शाहगंज महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का आगाज़ कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मंच से 51 दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल वितरित की गई, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

महोत्सव परिसर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मंत्री ने निरीक्षण किया और आमजन को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मीडिया से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गति लगातार बढ़ रही है। भाजपा द्वारा नए प्रदेश अध्यक्ष चयन की चर्चा पर उन्होंने कहा कि “जो भी जिम्मेदारी संभालेगा, प्रदेश का संचालन पूरी निष्ठा से करेगा।”

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि शाहगंज महोत्सव में स्वयं आकर देख लें कि योगी सरकार ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ को कैसे मजबूत बना रही है और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिला रही है।

कफ सिरप विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह मामला जांच के अधीन है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस