भदोही से जौनपुर जा रही एक स्विफ्ट कार अचानक सामने आ रही दो पहिया वाहन को बचाने में अनियंत्रित,होकर डिवाइडर से टकरा गई


रामपुर ,जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) l जनपद जौनपुर के सिधवन तिराहे के पास आज दोपहर लगभग 12 बजे भदोही से जौनपुर जा रही एक स्विफ्ट कार अचानक सामने आ रही मोटरसाइकिल को बचाने में अनियंत्रित हो गई और जोरदार तरीके से डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रही बोलेरो ने भी स्विफ्ट को टक्कर मार दी, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

घायल, गोलू सिंह, निवासी सेमुही – सिर व पैर में गंभीर चोट, मनीष यादव, निवासी मुसईपुर – हल्की चोट

दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों व समाजसेवी निगम दुबे के अनुसार, मोटरसाइकिल को बचाते समय कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई। बोलेरो की टक्कर से हालत और खराब हो गई। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा, बाद में पुलिस ने यातायात सामान्य कराया। सभी वाहन चालकों से अपील, सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस