विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में जौनपुर में 99.99% नामावलियों का डिजिटाइजेशन पूर्ण

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम एवं बढ़ाई गई समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलेक्टेबल एवं नॉन-कलेक्टेबल फॉर्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य जनपद में लगभग पूर्ण हो चुका है।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि विधानसभा क्षेत्र बदलापुर, शाहगंज, मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, मडियाहू, जाफराबाद एवं केराकत में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है, जबकि जौनपुर सदर विधानसभा में 99.93 प्रतिशत कार्य संपन्न हो चुका है। इस प्रकार पूरे जनपद में कुल 99.99 प्रतिशत फॉर्मों का डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

बैठक में उपस्थित विभिन्न राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO), सहायक इआरओ (AERO), सुपरवाइजर तथा बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, भाजपा से पीयूष गुप्ता, सुदर्शन सिंह, स्कंद पटेल, विजय पटेल, गुलाब चंद्र यादव, सपा से हीरालाल विश्वकर्मा, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम भारती, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष योगेश विश्वकर्मा, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष/प्रभारी राजेंद्र सिंह सहित अनेक राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, महमूद अली, रितेश जायसवाल समेत संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस