डीएम ने बक्शा थाने में सुनीं फरियाद

बक्शा, जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस पर स्थानीय थाने पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करे। जो भी समस्याएं प्राथमिकता पर समाधान के योग्य हैं, उन पर त्वरित रूप से कार्य करते हुए निस्तारण करायें। जिलाधिकारी ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीओ सिटी देवेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस