निपुण आकलन में जौनपुर बना प्रदेश में नंबर वन, डीएम ने शिक्षा विभाग की पीठ थपथपाई


जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला टास्क फोर्स (DTF) समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि निपुण आकलन के परिणामों में जौनपुर जनपद ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क और सतत निगरानी का परिणाम है। उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का यह स्तर आगे भी बनाए रखा जाए।
बैठक के दौरान विद्यालयों में छात्र-शिक्षक उपस्थिति, अधिकारियों द्वारा किए जा रहे नियमित निरीक्षण और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में ठंड के मौसम को देखते हुए रजाई, गद्दा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने सभी विद्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने और मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। एमडीएम में हरी सब्जियों की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया, एबीएसए सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस