डीएम ने सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह को सेवाकाल पूरा होने पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित,

जौनपुर - जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अपने सेवाकाल की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर रही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह को चिकित्सा विभाग में दिए गए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और कहा कि निः संदेह यह विभाग अत्यंत संवेदनशील विभाग है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कार्य किया है तथा विभाग में अपनी सेवाएं दी है, जो सराहनीय है।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मातृ वंदन योजना, संस्थागत प्रसव आरबीएसके, आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आयुर्वेद चिकित्सक भी सीएचसी पीएचसी पर उपस्थित होकर मरीजों का इलाज करें तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दें। उन्होंने कहा कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच हेतु इंपैनल्ड पैथोलॉजी सेंटर में ही भेजा जाए। इसके साथ ही उन्होंने सीएचसी पीएचसी, में साफ सफाई की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि मेडिकल वेस्ट का निस्तारण समुचित तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुजानगंज सहित जिन केंद्रों पर संस्थागत प्रस्ताव कम हो रहे हैं, वहां लोगों को जागरुक करते हुए इसको बढ़ाया जाए। अस्पतालों में चिकित्सक अवश्य उपस्थित रहें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस