होम स्टे नीति 2025 को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) एवं होम स्टे नीति–2025 के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन विभाग द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों सहित अन्य हितधारकों को होम स्टे नीति की विस्तृत जानकारी दी गई।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होम स्टे नीति के अंतर्गत शहरी क्षेत्र की आवासीय इकाइयों में देसी एवं विदेशी पर्यटकों को किफायती दरों पर आवास, नाश्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए संपत्ति धारक अपने आवासीय भवन के अधिकतम दो-तिहाई कक्षों को किराए पर दे सकेंगे, जिनकी संख्या न्यूनतम एक और अधिकतम छह कक्ष होगी। यह योजना उत्तर प्रदेश के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी समान रूप से लागू होगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि इच्छुक आवेदक इस योजना के अंतर्गत पर्यटन विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन पोर्टल up-tourismportal.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक नियम व शर्तों की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को जागरूक किया और अधिक से अधिक लोगों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) परमानंद झा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस