नए वर्ष पर जिलाधिकारी को शुभकामनाएं, शिक्षकों की 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा; डीएम ने डीआईओएस को फटकार लगाई


जौनपुर -उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) ने बुधवार को जिलाधिकारी को नवनिर्मित वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं से संबंधित 9 सूत्रीय मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव द्वारा गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं देने के बाद जिलाध्यक्ष राजेश्वर (राज केशर) के नेतृत्व में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट को सौंपा गया।
ज्ञापन प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को तत्काल बुलाकर फटकार लगाई और कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखना अस्वीकार्य है। डीएम ने सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
ज्ञापन में प्रमुख मांगे
संगठन द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में जिन मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया गया, उनमें—
28 मार्च 2005 से पूर्व की विज्ञप्ति के तहत ओपीएस के पात्र शिक्षकों एवं कर्मचारियों की जुलाई 2016 से अप्रैल 2025 तक की समस्त एनपीएस कटौती को ब्याज सहित जीपीएफ में समायोजित करने,
स्थानांतरण से आए शिक्षकों के वेतन आदेश जल्द निर्गत करने,
आदर्श कन्या इंटर कॉलेज खेतासराय का तीन माह से रुका वेतन भुगतान,
सहदेव इंटर कॉलेज भोड़ा मडियाहूं के शिक्षकों अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, सुदीप कुमार सिंह तथा दयाशंकर यादव के लंबित अवशेष देयक का भुगतान,
सर्वोदय इंटर कॉलेज सुदनीपुर मडियाहूं के शिक्षकों संजीव कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, राहुल यादव एवं अभय प्रताप यादव को चयन वेतनमान प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
इसके अलावा—
सभी शिक्षकों/कर्मचारियों के मेडिकल व अर्जित अवकाश को मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट,
चयन बोर्ड 2021 से चयनित शिक्षकों की सेवा पुस्तिका व मानव संपदा अद्यतन,
ओपीएस से आच्छादित शिक्षकों के खाता नंबर मानव संपदा में दर्ज,
प्रोन्नत वेतनमान एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एसीपी फाइलों का निस्तारण,
और मानव संपदा पोर्टल के आईडी-पासवर्ड को गोपनीय मानते हुए बिना सहमति के न मांगे जाने का आदेश जारी करने की मांग भी शामिल रही।
इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी कार्यालय स्तर की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है। वहीं जिलाध्यक्ष राजेश्वर ने आरोप लगाया कि डीआईओएस न तो दफ्तर में समय से उपलब्ध रहते हैं, न ही फोन रिसीव करते हैं, जिससे शिक्षक वर्ग लगातार परेशान है।
धर्मेंद्र यादव ने प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय के 5 जनवरी के घेराव को सफल बनाने के लिए शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व मीडिया प्रभारी रामसेवक कनौजिया, जयप्रकाश, वीरेंद्र यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस