*अपराधियों पर शिकंजा: मीरगंज पुलिस ने दबोचा ₹25 हजार का इनामिया*
*चोरी के मामलों में वांछित था 'टाइगर' गिरफ्तार, आठ मुकदमों का है आरोपी*
*जौनपुर।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत मीरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त सुजीत सरोज उर्फ पग्गल उर्फ टाईगर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मीरगंज थाने में दर्ज भैंस चोरी और पिकअप चोरी सहित दो प्रमुख मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार अभियुक्त सुजीत सरोज उर्फ पग्गल उर्फ टाईगर, निवासी करौरा, थाना मछलीशहर, के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत विभिन्न थानों में आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में मीरगंज पुलिस टीम ने की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment