सेवईथ में भक्ति का सैलाब, गोवर्धन लीला सुन झूम उठे श्रद्धालु
प्रयागराज। सेवईथ सधनगंज रोड, सोरांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा एवं जन्मोत्सव महोत्सव के पांचवें दिन गोवर्धन पूजन और भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का सजीव वर्णन किया गया। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्य के संयोजन में आयोजित इस कथा महोत्सव में कथा व्यास परम् पूज्य ब्रम्हर्षि आनन्द धाम सरकार महाराज जी चित्रकूट धाम ने अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराया। महाराज जी ने कहा कि जब इंद्र के प्रकोप से ब्रज में मूसलाधार वर्षा होने लगी, तो भगवान श्रीकृष्ण ने सात वर्ष की आयु में अपनी कनिष्ठा अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को सात दिन तक धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की। गोवर्धन पूजन का संदेश है कि प्रकृति की पूजा ही ईश्वर की पूजा है। हमें गौ, पर्वत, वृक्ष और जल की रक्षा करनी चाहिए। इसके बाद महाराज जी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं जैसे माखन चोरी लीला, कालिया नाग दमन, पूतना वध और माता यशोदा के साथ प्रेम भरी लीलाओं एवं गोपियों के साथ का लीलाओं विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर पंडाल में बैठे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और पूरा पंडाल "जय श्रीकृष्ण" और "गोवर्धन महाराज की जय" के जयकारों से गूंज उठा। कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों, ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी रही।
Comments
Post a Comment