कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गयी दीवानी के चार अधिवक्ता हुए संक्रमित




जौनपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप से आज दीवानी न्यायालय के चार अधिवक्ताओं सहित कुल 68 लोग कोरोना संक्रमण से संक्रमित पाये गये हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार जनपद में अब तक कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 1429 पहुंच गयी है। इसमें 875 मरीज ठीक होकर अस्पताल से छोड़े जा चुके हैं और अपने घरों को जा चुके हैं। जबकि 532 मरीजोंका उपचार विभिन्न अस्पतालोंमें चल रहा है। सबसे दुःखद बात यह है कि कोरोना से अब तक 22 मरीजों की मौत हो चुकी है।
दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओंमें अशोक  कुमार सिंह, शिव प्रसाद, किशोरीलाल, संदीप का नाम है। इससे दीवानी न्यायालय में हड़कंप मच गया है। 





Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस