सभी विकास खण्ड के सरकारी अस्पतालों पर रैंपिड एण्टीजन किट है उपलब्ध -डीएम



जौनपुर।  जिला प्रशासन ने जारी एक विज्ञप्ति के जरिए दावा किया है कि जनपद के सभी विकास खण्ड स्तरीय सरकारी अस्पतालों पर रैंपिड एण्टीजन किट से कोरोना के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। जनपद वासियों से अपील है कि जिन्हें खांसी, जुखाम, बुखार तथा सांस लेने में दिक्कत है, तो वे तत्काल अपने निकट के अस्पताल में या जिला अस्पताल में पहुॅचकर अपना टेस्ट करा लें, जिससे कि संक्रमण को रोका जा सके। यहां यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है कि जब आप टेस्ट कराने जायेंगे, जो अपना पहचान पत्र जरुर लेकर के जाये और एक मोबाइल नम्बर आपको जरुर देना पडेंगा, जिससे कि आपसे सम्पर्क बाद में किया जा सके। टीम की जिम्मेदारी होगी कि जिनका सैम्पल लिया जा रहा है, टेस्ट किया जा रहा है, उनका फार्म भरने के बाद फार्म सहित फोटो अपने मोबाइल में जरुर ले लें।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस