आ गया शासनदेश बकरीद पर एक साथ पांच लोग ही नमाज़ पढ़ सकेंगे, डीएम ने दिया आदेश



जौनपुर । शान्ति समिति की बैठक में  जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि  बकरीद एवं रक्षाबंधन के त्यौहार को शान्ति  एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं तथा शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि बकरीद में सामूहिक रूप से नमाज अदा न करें तथा खुले में कुर्बानी न दें । एक साथ पांच लोगों को नमाज पढ़ने की इजाजत है। शांति समित के सदस्यों को आश्वासन देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार के समय जनपद में साफ-सफाई, पानी एवं बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। 
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों में कहीं भीड़-भाड़ इकट्ठा ना करें। किसी भी त्योहार में कोई भी मेला लगाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ न लगाने की अपील जनपदवासियों से की ।जिलाधिकारी ने बताया कि  शेखवाड़ा, जफराबाद में 31 जुलाई को लगने वाला ऐतिहासिक सालाना उर्स स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने जनपदवासियों एवं अन्य जनपदों से उर्स में आने वाले लोगों से अपील की है  कि वह  उर्स में न आए।
      पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने सभी  से अपील की कि त्योहारों में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न होने दिया जाए, त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए तथा कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बकरीद पर प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी कदापि न दी जाए।
        बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शहर,सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा, शांति समिति के सदस्य डॉक्टर शकील, अध्यक्ष मरकजी सिरत अरशद कुरैशी, सुधीर कुमार साहू, प्रबंधक शिया जामा मस्जिद ए. एम. डेजी, अध्यक्ष हुसैनी फोरम इंडिया सैय्यद मोहम्मद हसन, मोहर्रम कमेटी के परवेज हसन, राम बसावन अग्रहरि ,उमाकांत गिरी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
                                                -

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस