विकास भवन के सिन्डीकेट के कृत्यों की जांच के लिये डीएम ने गठित की टीम,खबर को"सच खबरें" ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित



जौनपुर। सफाई कर्मियों की एसीपी (सुनिश्चित वित्तीय स्तरोनयन) की प्रक्रिया के नाम पर विकास भवन में संचालित सिन्डीकेट द्वारा की गयी लाखों रूपयों के लूट पाट की खबर को जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गम्भीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दिया है।  टीम में  सीडीओ,एडीएम वित्त एवं राजस्व, तथा जिला कोषाधिकारी को रखा गया है। जांच टीम को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि 10 दिन में जांच कर रिपोट उन्हें उपलब्ध कराया जाये। 
यहाँ बतादे कि इस खबर को "सच खबरें " पोर्टल ने बीते  24 जुलाई को  समय  5.22 बजे सायं प्रकाशित किया था। तभी से यहाँ का सिन्डीकेट चर्चा का बिषय बना हुआ था । जिलाधिकारी के द्वारा जारी आदेश पत्र इस बात का भी संकेत करता है कि "सच खबरें " पोर्टल पर खबर जारी होने के बाद किसी दूसरे पोर्टल ने खबर चुरा कर अपने नाम से प्रकाशित किया था। 
जो भी हो जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान लेने के बाद अब सिन्डीकेट चलाने वालों पर गाज गिरने की सम्भावना प्रबल होती नजर आ रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ