सावधान: खबर चोर पोर्टल संचालकों से सावधान



जौनपुर।  जनपद में कुछ ऐसे भी लोग पत्रकारिता का चोला पहन लिए है जिन्हें न तो खबर लिखने का ज्ञान है नहीं चन्द लाइनें खबरें लिख सकते है।  हां खबरों की चोरी कर सकते हैं। और अपनी बता कर खुद की पीठ थपथपा सकते है ऐसे लोगों से मीडिया और समाज दोनों को सावधान रहने की जरूरत है। 
इसका खुलासा जिलाधिकारी के एक पत्र से हुआ है। खबर को "सच खबरें " न्यूज पोर्टल ने विकास भवन का एक सिन्डीकेट सफाई कर्मियों से कमाया रूपये लाखों शीर्षक से 24 जुलाई को समय 5.22 बजे सायं प्रकाशित कर दिया। इसके बाद सच खबरें की एक्सक्लूसिव खबर को एक तथा कथित पोर्टल संचालक ने चोरी कर अपने नाम से प्रकाशित कर वाहवाही लूटने लगा। हम ऐसे पोर्टल का नाम भी  लेना उचित नहीं समझते हैं लेकिन जिलाधिकारी के पत्र में नाम अंकित है। 
पत्रकारिता में जनरल खबरें तो सभी लोग अपनी भाषा का प्रयोग करते हुए प्रकाशित कर रहे हैं लेकिन एक्सक्लूसिव खबर की चोरी का खुलासा पहली बार संज्ञान में आया है। इस लिए समाज और सच्चाई से पत्रकारिता करने वालो को अब ऐसे खबर चोरो से सावधान रहने की आवश्यकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस