इटली की फिल्म अभिनेत्री जियोकोन्डा पीयू से करेंगी पीएचडी



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर बढ़ती जा रही है । यहां के शिक्षक और विद्यार्थी विदेशों में जाकर जहां अपने शोध पत्रों के जरिए विश्वविद्यालय की पहचान बना रहे हैं ,वहीं विदेशों की भी लोग अब पूर्वांचल विश्वविद्यालय से जुड़ने को उत्सुक हैं । इटली की लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री एवं संगीत के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाली जियोकोंडा वेसचिल्ली पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संगीत में पीएच-डी. करेंगी।
उनके आवेदन पत्र पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव ने अनुमति दे दी है। जियोकोंडा संगीत के क्षेत्र में बहुआयामी प्रतिभा की धनी है। वह बोलिवोओपेरा शैली की आविष्कारक है । वे मुंबई में ग्रैमी अवार्ड विजेता सुखविंदर सिंह , हरिहरन, गीनो बैंक ,निलाद्री कुमार, सिलवाग्नेशा के कलाकारों के साथ ओपेरा और शास्त्रीय संगीत के बीच पहले फ्यूजन के रूप में लाइव प्रदर्शन किया है। इस आशय की जानकारी पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्ररशास ने दी है 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस