जौनपुर के एक युवा रौनक साहू प्लाजमा डोनेट कर दिया बड़ा योगदान

जौनपुर ।जनपद  निवासी रौनक साहू ने प्लाज्मा डोनेट किया।उन्होंने कुछ दिन पहले ही कोरोना को मात दिया था और आज अपना प्लाज़्मा डोनेट कर दूसरे कोरोना संक्रमित मरीज़ जिनकी कंडीशन ज्यादा खराब है,उनको जीवन दान देने की कोशिश की।रौनक के ज़ज़्बे को लोग बधाई ज्ञापित कर रहे हैं।
इस कोरोना महामारी मे बिना किसी डर के एक फोन पर ही दोस्त की मदद की और जौनपुर से रातों रात बनारस के लिए निकले, जहाँ आज इस महामारी में इंसान एक दूसरे के पास जाने मे डरते है  वही रौनक ने साहस का परिचय दिया! 
आई एम ए ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेट किया।डोनर के शरीर में गाइडलाइन के मुताबिक पर्याप्त रूप से कोरोना से लड़ने वाली एंटीबॉडी पाई गई थी। ब्लड बैंक में सफलतापूर्वक प्लाज्मा लिया गया। और कोरोना मरीज को सफलता पूर्वक चढ़ाया गया! 


इस युवक ने सबसे आग्रह किया जिससे वैश्विक महामारी कोरोना से बीमार लोगों का जीवन बचाया जा सके.सभी से निवेदन है जो भी व्यक्ति कोरोना महामारी से जंग लड़कर आया है वो अपना प्लाज्मा दान कर कोरोना से लड़ाई में देश के मदद करें ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ