मड़ियाहूं विधायिका लीना तिवारी हुईं कोरोना पाजिटिव इलाज के लिए मेदान्ता में भर्ती



 जौनपुर। जनपद के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ लीना तिवारी कोरोना संक्रमण से संक्रमित हो गयी है उन्हें उपचार हेतु मेदान्ता हास्पीटल ले जाया गया है। शुरुआती लक्षण महसूस होने पर शुकवार को ही कोरोना की जांच कराई थी। इसके बाद उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली। विधायक ने इसकी सूचना खुद अपने फेसबुक के माध्यम से सभी को दी। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों से आईसोलेट होने की अपील की। उन्होंने सभी  से कोरोना जांच होने तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आग्रह किया। विधानसभा की जनता से कहा कि जल्द स्वस्थ होकर आने पर  जनता की सेवा में जुट जाऊँगी। तब तक के लिए सभी लोगों से अनिवार्य रुप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन का आग्रह किया। कहा कि कोरोना से बचाव का एकमात्र विकल्प सामाजिक दूरी ही है। इसका सभी से पालन करने का आग्रह किया। शुक्रवार को अपने लखनऊ आवास में आईसोलेट हो गई। लेकिन शनिवार को विधायक डॉ लीना तिवारी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हलांकि उनके शुभ चिन्तक गण जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ