सरपंच कपिल देव सिंह की पौत्री का कोरोना से निधन


जौनपुर। जिले के डोभी क्षेत्र स्थित ब्रााहृणपुर गांव निवासी सरपंच कपिल देव सिंह के भतीजे राम प्रवेश सिंह की पुत्री पूजा सिंह 27 वर्ष का मुंबई के अस्पताल में कोरोना के चलते शनिवार की सुबह निधन हो गया। पूजा के माता-पिता भी कोरोना पॉजिटिव हैं और मुंबई के अस्पताल में आइसोलेट हैं।
पूजा के निधन पर उसकी चाची राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज में हिन्दी की विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा सिंह ने बताया कि पूजा की शादी नवम्बर में होनी थी, वह मुंबई में बैंक में कार्यरत थी। पिछले एक हफ्ते से वह बीमार थी। इसके अलावा उसके चाचा जितेंद्र कुमार सिंह, ताऊ राजेश कुमार सिंह पूविवि, छोटे चाचा डॉ. भीम सिंह प्राचार्य, बड़े भाई कैलाश सिंह पत्रकार, पंकज सिंह समेत पूरा परिवार बेटी के निधन से मर्माहत है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ