सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत ,गांव में पसरा मातमी सन्नाटा


जौनपुर ।  जौनपुर प्रयागराज मार्ग पर थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित आर्यन फीलिंग स्टेशन के पास एक सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की बेहद दर्दनाक एवं दुःखद मौत हो गयी है। दुर्घटना को अंजाम दे कर भाग रहे वाहन को पुलिस ने पकड़ कर विधिक कार्यवाही किया है। 
मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार को दिन में एक बजे के आसपास मोटरसाइकिल से ग्राम सतलपुर निवासी जय शंकर  यादव उम्र 55 साल अपने 25 वर्षीय पुत्र आशुतोष के साथ दवा लेने के लिये जौनपुर जा रहे थे। पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे तभी तेज गति से जा रही डीसीएम ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार कर भाग निकला। घटना के बाद जय शंकर यादव तो तत्काल मर गये और पुत्र उपचार के ले जाते समय दम तोड़ दिया। 
दूसरी ओर दुर्घटना कर भाग रही डीसीएम की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल ट्रक को पकड़ लिया। इधर दुर्घटना में मरने वालों की सूचना पर ट्रक चालक के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर दिया है। इस घटना से गांव में जहां मातमी सन्नाटा पसर गया वहीं पर परिजन का करूण क्रन्दन असहनीय दर्द भरा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस