रेलवे ट्रैक पर ट्रक फंसने से एक घन्टे सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन को रूकना पड़ा


 जौनपुर। जौनपुर औड़िहार रेल मार्ग पर जौनपुर में फाटक संख्या 17 पर एक ट्रक को रेलवे लाइन पर फंसने के कारण औड़िहार से दिल्ली को जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन को लगभग एक घन्टे तक मुफ्तीगंज स्टेशन पर रूकना पड़ा था। इस घटना की सूचना पर रेलवे के अधिकारी घन्टे भर प्रयास कर रेल मार्ग खाली कराया। तब जाकर ट्रेन अपने गन्तव्य को जा सकी। 
बतादे ट्रक सड़क मार्ग से आ रही थी रेलवे के फाटक संख्या 17 पर रेल की पटरी पर ही अचानक खराब हो गयी जिसके कारण रेलवे लाइन जाम होने के साथ ही सड़क पर वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी। घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को होते ही अधिकारी क्रेन आदि के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लगभग एक घन्टे भारी मशक्कत करके ट्रक को रेलवे लाइन से हटा सके और रेलपथ बहाल कराया। 
जब तक ट्रक रेलवे लाइन पर फंसी थी तब तक सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन को मुफ्तीगंज स्टेशन पर रूकना पड़ा था। ट्रक को रेलवे लाइन से हटाने के पश्चात पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है। ट्रक को सीज कर दिया गया है। इसके चलते ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा था। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ