विश्वविद्यालय को बदनाम करने की साजिश: कुलपति



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के ख़िलाफ़ कुछ अवांछनीय तत्व सोशल मीडिया पर ढाई हजार रुपये श्रीराम जन्मभूमि दान के नाम पर काटने की खबर चला रहे हैं। इस पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने गहरी नाराज़गी व्यक्त की है।
उन्होंने कहा है कि यह खबर पूर्ण रूप से निराधार और सत्य से परे है। ऐसा लगता है कि इस साज़िश में विश्वविद्यालय परिसर के कुछ लोग भी शामिल हो सकते हैं, जो कि दुखद है। अगस्त माह का वेतन सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के खाते में जा चुका है उसकी पे-स्लिप भी उन्हें मिल चुकी है जिसमें कोई कटौती नहीं की गई। इसके बावजूद इस तरह की खबर चलाकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के साथ-साथ श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की भी छवि  ख़राब की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ