कोतवाली पुलिस को सफलता: मुठभेड़ में असलहा सहित दो बदमाश गिरफ्तार



जौनपुर । थाना कोतवाली पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात बदमाशो को पिस्टल मय कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशो के खिलाफ मु.अ.सं. 494/ 20 धारा 307 भादवि के तहत पंजीकृत करके जेल रवाना कर दिया गया है।
इस सन्दर्भ में पुलिस ने बताया कि पकड़े गये बदमाशो के पास से अल्ट्रो कार जिसका नम्बर UP 62 BH 0426 है उसे भी सीज कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी संजीव मिश्रा के अनुसार बीती रात को भन्डारी स्टेशन के पास तिराहा पर पुलिस गस्त कर रही थी रात्रि में मुखबिर से बदमाशो को आने की सूचना मिली पुलिस ने रोका तो बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया जबाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।
पकड़े गये बदमाशो ने अपना नाम सचिन यादव एवं राजेश सोनकर  बताया इसके अलावां दोनों के खिलाफ  धारा 3/25 आर्म्स का पंजीकृत किया गया है। इसमें सचिन यादव देवगांव आजमगढ़ का निवासी हैं तो राजेश सोनकर हैदरपुर सरायख्वाजा जौनपुर का निवासी हैं।   
    

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस