शिक्षा के बगैर समाज की तरक्की नहीं श्री मां फाउंडेश का कार्य सराहनीय - विद्यासागर सोनकर


जरुरतमंदों का सहयोग करने से मिलती है सुख और शांती - अंजुला राय 

 जौनपुर।  मुफ्तीगंज विकासखंड के निशान गांव में श्री मां फाउण्डेशन के तत्वाधान में फाउंण्डेशन की चेयरमैन अंजुला राय की तरफ से अपने जन्मदिन को सामाजिक सहयोग दिवस के रुप में मनाते हुए सैकड़ो छात्र - छात्राओं के बीच नोटबुक व पेन वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया।  

बातौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश महामंत्री व एमएलसी   विद्यासागर सोनकर ने कहा कि कोई भी समाज बगैर शिक्षित हुए तरक्की नहीं कर सकता है।  फाउंडेशन की चेयरमैन अंजुला राय की सोच और कार्य पद्धति से जहां आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को मदद मिल रही है वहीं शिक्षा के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी।  क्योकि शिक्षित व्यक्ति ही देश व समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चत कर सकता है । चेयरमैन मंजुला राय ने कहा कि  श्री मां फाउंडेशन सामाजिक कार्यो के लिए सदैव समर्पित रहता है।  कमजोर तबके के लोगों का सहयोग कर खुशी मिलती है । इसलिए अपने जन्मदिन को आज  आर्थिक रुप से गरीब छात्र छात्राओं के मनाया। इस मौके पर प्रोफेसर वीरेन्द्र प्रताप सिंह,  वरिष्ठ भाजपा नेता डा० नृपेन्द्र सिंह, डा० सतीश राय, भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा नवीं मुम्बई राजेश राय,  आदर्श भारत सोशल फाउंडेशन के फाउडंड आदर्श श्रीवास्तव, भाजपा नेता कृष्णानन्द राय , सदानन्द राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थिति रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस