आर पी कुशवाहा बने उप्र सहकारी आवास संघ के प्रदेश सभापति


  जौनपुर। भाजपा के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी ने पार्टी के लिये सतत सेवा करने वाले आर पी कुशवाहा को उनकी निष्ठा और पार्टी के प्रति इमानदारी का इनाम दे दिया है। आर पी कुशवाहा को उप्र सहकारी आवाम संघ का प्रदेश सभापति बनाया गया है। 
श्री कुशवाहा से इस संस्था के बिषय में बात चीत करने पर उन्होंने बताया कि संघ प्रदेश में कारदायी संस्था के रूप में कार्य करेंगी। इसके अलावां प्रदेश के शहरी एवं अर्थ शहरी क्षेत्रों में जमीन खरीद कर उसमें आवास बनाने का काम करेगी आवास बनने के पश्चात संघ के सदस्यों को आवंटित किया जायेगा। साथ ही बताया कि संघ सहकारिता के विकास में सहयोगी बनेगी। 
श्री कुशवाहा ने अपने नियुक्ति पर सहकारिता मंत्री के प्रति आभार ज्ञापित किया है। श्री कुशवाहा को संघ का सभापति बनाये जाने पर जौनपुर मौर्य समाज सहित भाजपा के लोगों ने बधाई ज्ञापित किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस