पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 19 व 20 दिसम्बर 20 को होगी जाने कहाँ है सेन्टर


लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा जेल वार्डर (महिला एवं पुरुष), आरक्षी घुड़सवार पुलिस एवं फायरमैन सीधी भर्ती-2016 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा 19 व 20 दिसम्बर, को दो पालियों में (10 बजे से 12 बजे एवं दो बजे से चार बजे तक) आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जिन जिलों में आयोजित की जा रही है वह हैं आगरा, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर तथा वाराणसी। परीक्षा के लिए कुल 335 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें 4,08,916 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन 19 और 20 दिसंबर को दो शिफ्ट में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कराया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने पर अभ्यर्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे। नेगेटिव मार्किंग होगी।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि महिलाओं एवं पुरुषों के लिए जेल वार्डर, फायरमैन (पुरुष) व आरक्षी घुड़सवार पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2016 के अंतर्गत आयोजित होने वाली ऑफलाइन लिखित परीक्षा हो रही है। जेल वार्डर की भर्ती से संबंधि नियमावली उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग जेल वार्डर संवर्ग सेवा (प्रथम संशोधन) नियमावली 2017 के नियम 15(2) लिखित परीक्षा में वर्णित प्रावधान अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में गलत उत्तर देने के लिए ऋणात्मक अंक प्रदान किए जाएंगे
उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी सेवा नियमावली 2016 के प्रस्तर – 15 (1) सीधी भर्ती की प्रक्रिया में वर्णित प्रावधान फायरमैन-फायरमैन के पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया वैसी होगी जैसी प्रक्रिया तत्समय प्रचलित नियमों के अनुसार सीधी भर्ती के लिए आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस की होगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस