प्रत्येक व्यक्ति अपने में रोवर और रेंजर है - कुलपति



पी यू में सात दिवसीय एडवांस रोवर्स रेंजर्स लीडर एवं एडवांस रेंजर्स लीडर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ 

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ के निर्देशन में सात दिवसीय एडवांस रोवर्स रेंजर्स लीडर एवं एडवांस रेंजर्स लीडर्स  प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ आज 18 दिसंबर 2020 को विश्वविद्यालय परिसर के रोवर्स रेंजर्स भवन में हुआ l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l  
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि रोवर्स रेंजर्स का मुख्य उद्देश्य उनके वाक्य सेवा करो की भावना सबके अंदर जागृत होनी चाहिए प्रत्येक व्यक्ति अपने में रोवर और रेंजर है l उन्होंने कहा कि  रोवर्स रेंजर्स का देवाक्य सेवा करो की भावना सबके अंदर होनी चाहिए l किसी प्रकार के आयोजन से  अच्छे चरित्रवान प्रकृति प्रेमी और स्वावलंबी व्यक्तित्व का निर्माण होता है l कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक व्यास नारायण सिंह ने की l उन्होंने अपने उद्बोधन में स्काउट गाइड की प्रार्थना और झंडा गीत  के सभी मूल्यवान उद्देश्य निहित होने के बारे में   बताया जो सच्चे राष्ट्रीय समता और भाईचारे का पाठ पढ़ाता है l इस अवसर पर सहायक कुलसचिव अमृतलाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्काउट और गाइड का प्रशिक्षण लेना चाहिए और उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए l सहायक कुलसचिव अजीत कुमार सिंह  ने रोवर्स रेंजर्स के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक डॉ जगदेव ने अतिथियों का स्वागत किया l संचालन डॉक्टर सैफी उजमा द्वारा किया गयाl आभार ज्ञापन डॉ अमरजीत सिंह संयोजक मऊ ने कियाl उद्घाटन के अवसर पर प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश देवी जी वाराणसी से डॉक्टर अजय दुबे, डॉक्टर झांसी मिश्रा, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, प्रमोद दुबे,  डॉ मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर आरके जैन आदि विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहेl इस कार्यक्रम में मऊ, आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न महाविद्यालय से प्रभारी उपस्थित होकर 7 दिन का प्रशिक्षण से प्राप्त करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस