स्पेशल बेक पेपर की परीक्षा के लिए विशेष अवसर

 

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए बैक पेपर की परीक्षा होगी। कोविड-19 को देखते हुए ऐसे समस्त विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय विशेष अवसर प्रदान कर रहा है जिनकी डिग्री ऊनके सेमेस्टर में लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षा में फेल होने के कारण पूर्ण नहीं हुई है। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने छात्रों के हित में यह निर्णय लिया। इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के 2014 से 2019, एम सी ए  2015 से 2019, बी फार्मा के 2012 से 2019, एमबीए के 2014 से 2019, विज्ञान संकाय के 2017 से 2019, व्यावहारिक मनोविज्ञान एवं जनसंचार के 2016 से 2019, रज्जू भैया संस्थान के 2016 से 2019 सत्र के विद्यार्थियों के लिए यह अवसर उपलब्ध है। इसके साथ ही बीएएलएलबी के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर एवं बी सी  ए  एवं बी एस सी के केवल प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को यह अवसर मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक वी एन सिंह बताया कि ऑनलाइन स्पेशल बैक परीक्षा फार्म 31 दिसंबर तक विद्यार्थी भरेंगे । उन्हें शुल्क जमा करने के लिए 19 दिसंबर से 1 जनवरी तक का समय दिया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी एवं शुल्क की रसीद 2 जनवरी से 7 जनवरी तक जमा करना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी विद्यार्थी जो सत्र 2019 बीच में सम सेमेस्टर में बैक पेपर के लिए पूर्व में आवेदन किए हैं उन्हें पुनः आवेदन फार्म भरने की आवश्यकता नहीं है। अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूचना पढ़ सकते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस