कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य को मिला कोरोना कर्मवीर सम्मान



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय , जौनपुर की कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य को कोरोना कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान राष्ट्र सृजन अभियान संस्था की ओर से शनिवार की शाम को दिया गया। कोविड-19 के दौरान कुलपति की लगातार पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिलों के महाविद्यालयों में सेवा और समर्पण भाव को देखते हुए यह सम्मान देने का निर्णय किया गया। संस्था ने कोविड-19 के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने उन्हें मदद करने और सेनेटाइजर एवं अन्य जरूरी सामान वितरण कर अपना अनवरत योगदान दिया। इसके साथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर रेंजर की टीम को जागरूकता अभियान के लिए लगाए रखा। साथ ही शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए विश्वविद्यालयों में सुरक्षा के साथ-साथ पठन-पाठन का संचालन किया जा रहा है।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस