कोरोना वैक्सीन की समीक्षा में सचिव का निर्देश गाइड लाइन का कड़ाई से हो पालन


जौनपुर । सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग उत्तर प्रदेश/नोडल अधिकारी जनपद जौनपुर सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के कोविड-19 की स्थिति तथा  वैक्सीनेशन की समीक्षा की गयी । समीक्षा में नोडल अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन अवश्य किया जाय तथा वैक्सीनेशन का उपयोग शासन के निर्देशानुसार किया जाय। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीन लगाने हेतु लगाये गये स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जाय।
 बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में वैक्सीन स्टोर, कोविड वैक्सीन के रख-रखाव हेतु तैयार कर लिया गया है एवं राज्य स्तर से प्राप्त 04 आई0एल0आर0 मशीने स्थापित कर संचालित कर दी गयी हैं। अन्य कोल्ड चेन लाजिस्टिक, कोल्ड बाक्स, वैक्सीन कैरियर, आईस पैक की प्रचुर मात्रा में सभी उपलब्धता पूर्ण कर ली गयी है। वैक्सीन लगाने हेतु  9 लाख 16 हजार ए0डी0 सीरिंज प्राप्त कर लिया गया है। वैक्सीनेशन हेतु सभी वैक्सीनेटर एवं सहयोगी कर्मिंयों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। ए0ई0एफ0आई0 मैनेजमेन्ट की सभी लाजिस्टिक उपलब्ध करा दी गयी है।
 प्रथम फेज में जनपद के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मियों को जिनकी संख्या 13090 है, को टीका लगाया जायेगा। इन सभी लाभार्थियों का डाटा कोविड पोर्टल पर शत् प्रतिशत अपलोड करा दिया गया है। सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गयी है। नोडल अधिकारी द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में रखी गयी 04 आई0एल0आर0 मशीनो तथा ए.डी. सिरिंज का भौतिक निरीक्षण भी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ