वृद्धाश्रम के गरीबों को कुलपति ने दिया कम्बल एवं खाद्य सामग्री, बुजुर्गों के बीच रही ढाई घंटा


वृद्धा आश्रम की संख्या घटाने की जिम्मेदारी समाज के लोगों की होनी चाहिए - प्रो. निर्मला एस मौर्य 

जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर स्थित ग्राम  प्रेमराजपुर के वृद्धाश्रम में पहुंच कर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने आश्रम के 50 से अधिक बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल, मास्क, साबुन फल, बिस्किट वितरित किया तथा कोविड-19 के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वृद्धाश्रम आधुनिक समाज की देन है वर्तमान समय में लोगों की कोशिश होनी चाहिए कि वृद्धाश्रम की संख्या बढ़े नहीं बल्कि घटनी चाहिए। उन्होंने आश्रम के बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों के साथ ढाई घंटे समय दिया और कहा कि उनके बीच में आकर वह अपने आपको धन्य समझ रही हैं और जब भी अवसर मिलेगा वह आपके बीच पुनः आने का प्रयास करेंगी । इस अवसर पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, कार्यक्रम समन्वयक रासेयो राकेश कुमार यादव, मिशन शक्ति समन्वयक डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी  विपिन कुमार यादव, महिला संरक्षण एवं बाल कल्याण अधिकारी चंदन राय, आश्रम के प्रबंधक गिरिजेश राय संचालक गोविंद तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, डॉ अवधेश कुमार, मनोज कुमार, मौर्य, सत्यम सुंदरम मौर्य,आयुष यादव, शिवम मौर्य रघुनंदन आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ