पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का किया खुलासा पकड़े गये लोग पहुंच गये जेल




उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पॉश इलाके में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। पॉश इलाके में खुलेआम चल रहे सेक्स रैक्ट का खुलासा पुलिस ने सोमवार देर रात को किया। शहर के लालपुर पांडेयपुर थाना इलाके के नई बस्ती क्षेत्र में घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन पुलिस रेड के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर 2 युवतियां और 2 युवक छत से कूदकर भागने में सफल रहे हैं।

ऐसे में पुलिस का कहना है कि वाराणसी की मनकला देवी और राधे पटेल के साथ चंदौली जिले के बृजेश मौर्य के साथ मिलकर  अलग-अलग राज्यों से लड़कियों को बुलाकर सेक्स के इस काला कारोबार को चलाया जा रहा  था। साथ ही सामने आई जानकारी के अनुसार, अलग-अलग राज्यों के छोटे शहरों से इन लड़कियों को अच्छे नौकरी के नाम पर वाराणसी  लाया जाता था। उसके बाद उन्हें देह व्यापार के दलदल में झोंक दिया जाता था।

वाराणसी में सेक्स के इस पूरे काले कारोबार की डीलिंग फोन पर होती थी। इन ग्राहकों को फोन पर लड़कियों की फोटो भेज उन्हें पसंद कराया जाता था।


लेकिन शहर के नई बस्ती स्थित इस घर के कमरे में उन्हें लड़कियां परोसी जाती थी। फिर समझौते के आधे पैसे लड़कियों को दिए जाते थे। जबकि आधे की हिस्सेदारी इन तीनों की होती थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुासर, सीओ कैंट अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि छापेमारी के दौरान घर के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरमाद हुए हैं। स्थानीय पुलिस इस मामलें में पकड़े गए तीनों आरोपियों को अनैतिक देह व्यपार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ