सीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में भेजे 11 करोड़ 64 लाख 50 हजार रूपये



    जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 3.42 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में तकरीबन 2409 करोड़ की पहली,दूसरी और तीसरी किस्त भेजी गयी। गोरखपुर एनेक्सी सभागर में अपराह्न 4 बजे से सीएम योगी ने प्रदेश के 75 जिलों के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया।
इस योजना के तहत जनपद जौनपुर के 1719 लाभार्थियों को कुल 11 करोड़ 64लाख 50हजार रूपये उनके खातों में सीधे भेजे गये है। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1048 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में रुपए 5 करोड़ 24 लाख की धनराशि, 305 लाभार्थियों के खाते में द्वितीय किस्त 4 करोड़ 57 लाख 50 हजार तथा 366 लाभार्थियों के खाते में तृतीय किस्त के रूप में रू. 01 करोड़ 83 लाख की धनराशि प्रेषित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले प्रदेश में सभी के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है। जनता के आपार समर्थन के कारण ही प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब जनता के लिए राहत एवं सहायता कार्य किये गये। सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक गरीब को आवास देने के लिए दृढ संकल्पित है।
  जनपद में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्वध्परियोजना निदेशक डूडा रामप्रकाश द्वारा परियोजना अधिकारी डूडा अनिल वर्मा की उपस्थिति में प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ