फिर एक पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, साधू संत दहशत के साये में

  


देश में साधू संतो पुजारियों की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर से पुजारी की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। जहां पर मेहरओ के मंदिर में पुजारी का हाथ पैर बंधा हुआ शव बरामद हुआ है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना जयपुर के सोडाला थाना इलाके स्थित राकड़ी की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राकड़ी क्षेत्र में मेहराओं का बेहद प्राचीन मंदिर है। मंदिर में रहने वाले गिर्राज मेहरा बीते करीब 15 सालों से मंदिर की देखभाल कर रहे थे। देर रात किसी शख्स ने पुजारी के हाथ-पैर और मुंह बांधकर बुरी तरह मारपीट कर हत्या कर दी। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की सुबह जब मंदिर के कपाट नहीं खुले तो स्थानीय लोगों ने उनके बेटे को बुलाया, जिसके बाद इस घटना के बारे में पता चला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मामले में पुलिस ने बताया कि मंदिर में संघर्ष के भी निशान हैं। इसके साथ ही कुछ कमरों के ताले तोड़ने की भी कोशिश की गई है। माना जा रहा है कि किसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है और उसे लूट के लिए हत्या दिखाने की कोशिश की गई हो। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस साक्ष्य इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है। पुजारी की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

वहीं इस मामले में डीसीपी साउथ हरेंद्र महावर ने कहा कि मामले की जांच के लिए पांच अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। जो सीसीटीवी की फुटेज को चेक करने से लेकर संदिग्धों से पूछताछ करने तक सारा काम करेंगी। इसका साथ ही ये टीमें साइबर तकनीक के जरिए अपराधियों का पता लगाएंगी। इस केस को जल्द सुलझा लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस