काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का कुलपति तलाशने के लिए कमेटी गठित, जाने नाम क्या है



काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए अब नए कुलपति की तलाश शुरू हो गयी है। वर्तमान कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर के सेवानिवृत्ति होने से पहले विश्वविद्यालय के नए कुलपति की घोषणा हो सकता है. नए कुलपति के लिए गठित सर्च कमेटी ने पहले चरण के स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी कर लिया है.

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर का मार्च में कार्यकाल पूरा हो जाएगा. जानकारों की मानें तो बीएचयू कुलपति पद के लिए देश भर से लगभग 600 से अधिक आवेदन आए थे. जिसमें से लगभग 250 बायोडाटा का चयन किया गया. इनमें से 30 या 35 आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है. इन लोगों में से जिसका चयन होगा उसमें से 5 नाम को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा.

कमेटी में ये लोग हैं शामिल

सर्च कमिटी के चेयरमैन गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति और पूर्व आईएएस अफसर डॉ. हसमुख अंढीया है. नागपुर आईआईएम के निदेशक प्रोफेसर भीमा आर्य मैत्री उसके साथ हैदराबाद के कुलपति प्रोफेसर ई सुरेश कुमार हैं.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस