राजधानी में फिर गरजा असलहा,चली गोली एक घायल, पुलिस छान बीन में जुटी


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी है। ताजा मामला लखनऊ के थाना गोमती नगर के विनीत खंड है। यहां जयपुरिया स्कूल के गेट के सामने डीसीपी पूर्वी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बेखौफ बदमाश LLB के 25 वर्षीय छात्र अंकुर तिवारी को मामूली विवाद में गोली मार कर मौके से फरार हो गया।
इस दौरान गोली लगने से पीड़ित वहीं जमीन पर गिरा गया। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सुचना दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल मे भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी घायल से पूछताछ कर आरोपी को पकड़ने के प्रयाश मे जुट गई है।

घायल अंकुर तिवारी ने बताया कि दोस्त के फ़ोन से धनंजय सिंह को फ़ोन करने पर आरोपी ने गोली मार दी। गोली उसके कमर के निचैले हिसे मे लगी है। गोली लगने के बाद विभूति खंड थाना क्षेत्र की पुलिस युवक को लेकर आनन फ़ानन में KGMU के ट्रॉमा सेंटर पहुँची जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सुचना पाकर मौके पर पहुँचे आला अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी धनंजय सिंह की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस दबिश देना शुरू कर दिया है। घंटो की मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपी धनंजय सिंह को गिरफ़्तार कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस