अल्पसंख्यक समाज पुनः समाजवादी सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है - हाजी शकील अहमद


मौजूदा सरकार में विकास का पहिया रुका हुआ है
जौनपुर। जनता अब नफरत जुमलों के विपरीत भाईचारे के साथ स्थायी विकास वाली सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।ये बातें अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने ज़िला सचिव शाहनवाज़ खान शेखू के सिपाह स्थित आवास पर कहा है। श्री शकील अहमद एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे।
उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार में विकास ने चहुंओर प्रदेश को उत्तरोत्तर गति प्रदान की आज भी वर्तमान सरकार समाजवादी कार्यो का फीता काट रही है। समाज का हर वर्ग आज समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को आस भरी निगाहों से देख रहा है। अल्पसंख्यक समाज पुनः समाजवादी सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, पूर्व प्रदेश सचिव आरिफ हबीब , ज़िला सचिव शाहनवाज़ खान शेखू,अब्दुल्लाअख्तर,अलमास सिद्दीकी सभासद,तंज़ील अहमद, राहुल, ज़किउल्लाह, रागिब आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस