एयर पोर्ट से लगभग 17 लाख रुपये सोना महिला यात्री से बरामद,जांच जारी


वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कस्टम विभाग की एक टीम ने 355.65 ग्राम सोना बरामद किया है। यह सोना एक महिला यात्री से बरामद किया गया है। जिसे अधिकारियों ने शक होने पर एयरपोर्ट पर रोक लिया था। जिसके बाद उससे पूछताछ हुई और पूरे मामले की जांच की गई।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान हरे मोतियों की माला में मोतियों की प्रत्येक जोड़ी के बीच छोटे निकल लेपित 136 पीके गोल्ड चैलेंज का इस्तेमाल किया गया था। पता लगने से बचने के लिए महिला ने सोने की पायल भी ग्रे धातु से कोट की हुई थी। कस्टम टीम को बरामद 355.65 ग्राम वजन का सोना, जिसकी कीमत 16,71,631 रुपये आंकी गई है। महिला यात्री से पूछताछ की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ