सड़क सुरक्षा माह का समापन चित्रकला एवं लेखन प्रतियोगिता के साथ सम्पन्न



जौनपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन परिवहन विभाग जौनपुर एवं पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग तथा परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा पुलिस लाईन जौनपुर के सभागार में दीप प्रज्जवलन के साथ आरम्भ हुआ, जिसमें गुडसेमिरिटन तथा यातायात पुलिस कर्मिंयों एवं परिवहन निगम के कर्मचारियों तथा जिलास्तरीय क्विज चित्रकला एवं लेखन में अलग-अलग उच्च शिक्षा, उच्च माध्यमिक शिक्षा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की गयी। समारोह में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी राजकुमार द्विवेदी, एस.पी. सिटी, डाॅ0 संजय कुमार, ए.आर.टी.ओ. श्री एस.पी. सिंह, आर.आई. अशोक कुमार श्रीवास्तव, टी.आई. श्री जी.डी. शुक्ला मौजूद रहे तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम के अन्त में उपजिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गयी तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा ए.आर.टी.ओ. एस.पी. सिंह द्वारा की गयी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता मंे विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप दी जाने वाली राशि सीधे प्रतियोगियों के खाते में स्थानान्तरित की जायेगी, समस्त विजेता अपने बैंक अकाउण्ट की डिटेल सम्भागीय परिवहन कार्यालय जौनपुर को शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ