राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने मृतक राज कुमार यादव घर जा कर संवेदना व्यक्त किया




जौनपुर। राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव ने आज जनपद  के ग्राम सभा मखमेलपुर के पूर्व प्रधान स्व. राजकुमार यादव की नृशंस हत्या पर शोक संतप्त परिवार जनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें ढाँढ़स बंधाया और विश्वास दिलाया कि जल्द से जल्द हत्यारोपियों को चिन्हित कर उन्हें सजा दिलाई जाएगी, कोई भी आरोपी बचने नहीं पायेगा।
इस अवसर पर श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की इस तरह की नृशंस घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो उसका स्थान सिर्फ़ जेल है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस