पीयू के 24वें दीक्षांत समारोह में 73 टापरों को मिलेगा गोल्ड मेडल



जौनपुर। पूर्वाचल विश्वविद्यालय के सभागार में कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में कार्यपरिषद और परीक्षा समिति की हुई बैठक में तय किया गया कि दीक्षांत समारोह में 73 टॉपरों को गोल्ड मेडल एवं स्नातक के 15 और स्नातकोत्तर के 58 और 67 शोध उपाधि धारकों को डिग्री दिए जाने की संस्तुति की गयी है। कार्यपरिषद की बैठक में केवल दीक्षांत समारोह पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त वर्ष 2020 के अन्य छात्र छात्राओं को उपाधि दिए जाने का मामला सदस्यों के बीच रखा गया। 16 फरवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी पर भी चर्चा हुई। बैठक में डॉ. रणविजय सिंह हडिया पीजी कालेज प्रयागराज, प्रो. आरएन खरवार बीएचयू वाराणसी, पूविवि के प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव , डॉ. प्रदीप कुमार , डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. नूरतल प्राचार्य शाहगंज जौनपुर, डॉ. मुनीव शर्मा प्राचार्य मऊ, डॉ. सविता भारद्धाज प्राचार्य पीजी कालेज गाजीपुर, डॉ. विपिन चंद्र आस्थाना आजमगढ़, डॉ. आनंद सिंह, कुलसचिव महेंद्र कुमार, आदि उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस