सीडीओ का सरकारी बयान संकेत करता है कि पीएम आवास योजना चढ़ रही दलाली की भेंट



जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला का यह बयान कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पूर्णतया निःशुल्क है, यदि कोेई भी कर्मचारी अथवा दलाल आपसे पैसा मांगता है, तो उसकी लिखित सूचना अपने विकास खण्ड पर तैनात खण्ड विकास अधिकारी को उपलब्ध करायें। यह संकेत देता है कि इस योजना में दलाली का खेल गरीबों के साथ ग्रामीण स्तर किया जा रहा है। 
 सीडीओ के अनुसार समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण पूर्णतया निःशुल्क है, लेन-देन से बचे एवं योजना को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। यह भी संकेत करता है कि दलाली का खेल प्राइवेट स्तर तक नहीं है बल्कि ब्लाक स्तर पर सरकारी मशीनरी द्वारा भी संभावित नजर आ रहा है।  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अभ्यर्थियों को यदि कोई समस्या हो तो लाभार्थी स्वंय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण जौनपुर में आकर परियोजना निदेशक से सम्पर्क कर अपनी समस्याओं से अवगत करायें। जिला स्तरीय अधिकारी चाहे जितना बयान जारी कर गरीबों गांव की जनता को जागरूक करें लेकिन बगैर सुविधा शुल्क दिये किसी भी ग्रामीण को योजना का लाभ मिलना कठिन ही नहीं नामुमकिन भी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस