गणतंत्र दिवस परेड का प्रतिनिधित्व करने पर कुलपति ने दी बधाई




जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने  गणतंत्र दिवस 2021 परेड में  उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व कर वापस लौटे डॉ० संतोष कुमार पाण्डेय को शुक्रवार कुलपति कार्यालय में बधाई  दी ।

गणतंत्र दिवस परेड में  उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के राष्ट्रीय सेवा योजना की टीम का प्रतिनिधित्व राजा कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष पांडे ने किया था । इनके साथ ही एनएसएस के स्वयंसेवी विशाल कुमार एवं स्नेहा मिश्रा भी दल में शामिल हुई थी ।
 शुक्रवार को कुलपति प्रो० निर्मला एस मौर्य ने वापस लौटने पर डॉ संतोष पाण्डेय एवं स्वयंसेविओं को बधाई दी । कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के शिक्षक व विद्यार्थी देश में नाम कर रहे हैं. डॉ संतोष  ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने पर देश की सभी संस्कृति को एक साथ देखने का अलौकिक अनुभव प्राप्त हुआ है,आगे नई ऊर्जा के साथ कार्य किया जाएगा ।
     इस अवसर पर प्रो मानस पाण्डेय, डॉ मनोज मिश्र, डॉ के एस तोमर, डॉ विजय प्रताप तिवारी, लक्ष्मी प्रसाद मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस