27 केंद्रों पर 3320 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा टीका





जौनपुर। जिले में आज गुरुवार को 27 केंद्रों पर 46 सत्रों के माध्यम से 5197 के सापेक्ष 3320 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड-19 का टीका लगा । लक्ष्य के सापेक्ष 64 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
  जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ नरेन्द्र सिंह ने बताया कि इसके पहले 3737 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लग चुका था। इस तरह से अब तक 7057  फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लग चुका है जबकि 12,187 स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लग चुका है। ऐसे में जिले में कुल (7057 फ्रंटलाइन वर्कर्स ़12,187 स्वास्थ्य कर्मी) 19,244 लोगों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है।
22 जनवरी को टीका लगवाने वालों को दूसरी डोज शुक्रवार 19 फरवरी को उन स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिले के 13 टीकाकरण केंद्रों पर 25 सत्रों के माध्यम से दूसरी डोज लगाई जाएगी। इनकी कुल संख्या 1655 है। इनके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरकोनी, सिकरारा, रेहटी जलालपुर, रामपुर, रामनगर, मुफ्तीगंज, मछलीशहर, केराकत, केराकत, डोभी, धर्मापुर, लीलावती महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय तथा जिला महिला चिकित्सालय में सत्र आयोजित होंगे।
सीएमओ ने दूसरी डोज लगवाने के लिए आने वालों के लिए अपना रिमाइंडर कार्ड साथ लाना जरूरी बताया है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि वे बहुमूल्य टीकाकरण अवश्य कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस