गोली मार अधिवक्ता को उतारा मौत के घाट, घटना से दहला पूरा इलाका




जौनपुर। थाना खुटहन क्षेत्र में आज दो जगहों पर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका कांप उठा है। पहली घटना में एक युवक ने एक शिक्षिका को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस अभी  इस घटना  की जांच पड़ताल भी शुरू कर ही रही थी कि दूसरी घटना हो गयी अज्ञात बदमाशो द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों सहित थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेत भेज कर  जांच पड़ताल शुरू कर दी है हलांकि पुलिस इस मामले में गोली नही बल्की किसी अन्य कारणों से लगी चोट लगने के कारण मौत होने की बात कह रही है।  

मिली जानकारी अनुसार खुटहन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर (कुतबी चक ) गांव के निवासी सत्य मिश्रा उर्फ वकील 37 वर्ष आज देर शाम पट्टी नरेन्द्रपुर बाजार से अपने घर जा रहे थे घर से थोड़ी दूरी पर अज्ञात बदमाशो ने गोली मारकर फरार हो गये। राहगीरों ने सड़क किनारे गिरे सत्य प्रकाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया तो जख्म गोली की नहीं किसी अन्य कारणों की वजह बता रही है। फिलहाल मौत की वजह पर से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उठ पायेगा। कुछ घंटो में दो वारदातो से पूरा खुटहन इलाका दहल गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ