धूमधाम से मनाई गई वीर बहादुर सिंह की जयंती



प्रबंध अध्ययन संकाय में हुई संगोष्ठी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार को वीर बहादुर सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि वीर बहादुर सिंह राजनीति में ऊंचे -ऊंचे पदों पर रहे, लेकिन उन्होंने सहजता सरलता और सादगी को अपने जीवन में अपनाया। वह गरीबों के मसीहा थे l प्रदेश की राजनीति में उन्होंने विपक्षियों का भी सम्मान किया। 

इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, प्रो.अजय द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, डॉ.के एस. तोमर, डॉ प्रमोद कुमार यादव, डॉ. श्रवण कुमार आदि उपस्थिति रहें।

विश्वविद्यालय इकाई की ओर से परिसर में वीर बहादुर सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात गांधी वाटिका में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई।


इसके बाद परिसर इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम जाशोपुर चकिया में सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर एनएसएस के समन्वयक डॉ.राकेश यादव, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. कमलेश पाल, डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह ,  डॉ. शशिकांत यादव ने स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया। विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने मार्च निकाला।
इसी क्रम में प्रबंध अध्ययन संकाय के पूर्व  संकाय अध्यक्ष एवं आई क्यू ए सी के निदेशक प्रो.मानस पांडेय ने वीर बहादुर जी को एक कुशल राजनेता एवं समाज सुधारक बताया। उन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्थापना में उनके योगदान का स्मरण किया और पूरे विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।इस अवसर पर डॉ. मनीष गुप्ता ने स्वर्गीय श्री वीर बहादुर सिंह के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की। इस अवसर पर डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा में उनकी विशेष अभिरुचि थी और वह उत्तर प्रदेश को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहचान दिलाने के लिए तत्पर थे । इस अवसर पर डॉ. गिरधर  मिश्र, डॉ. पुनीत धवन, राकेश कुमार उपाध्याय समेत कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस